बुरहानपुर में AIMIM की पहली जीत, पार्षद प्रत्याशी रफीक अहमद जीते
समाचार बुरहानपुर--बुरहानपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 2 नेहरू नगर से पार्टी के प्रत्याशी रफीक अहमद ने 255 वोट से जीत दर्ज की है। बुरहानपुर में पांचवें राउंड तक कांग्रेस प्रत्याशी शाहनाज अंसारी लगभग 500 वोट से आगे चल रही हैं। अब सिर्फ एक राउंड और डाक मतपत्रों की गणना शेष है। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह ने महापौर के पहले राउंड की घोषणा की है। कांग्रेस की शहनाज़ अंसारी को 12513 मत, भाजपा की माधुरी पटेल को 12513 मत, आप की प्रतिभा दीक्षित को 788, बसपा की कविता को 898 एआइएमआइएम की शाइस्ता 2865 वोट मिले हैं। बुरहानपुर में नगर निगम के वार्ड क्रमांक 47, 48 कांग्रेस के कब्जे में चले गए हैं। वार्ड क्रमांक 46 और 16 में निर्दलीय बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि वार्ड क्रमांक 41 42 और 20, 36 में भाजपा की प्रत्याशी जीत रहे। दूसरे राउंड में भाजपा की माधुरी पटेल को 12932 मत मिले तो कांग्रेस की शहनाज को 12886 वोट मिले।
Comments
Koksingh
Hi