post image

मंडला जिला पंचायत में बने भाजपा के अध्यक्ष-संजय कुशराम ,गोंगपा के कमलेश तेकाम बनें उपाध्यक्ष-- भाजपा कार्यालय में दिखे गोंडवाना, कांग्रेसी सभी एक मंच पर

1

न्यूजरूम समाचार मंडला --आज हुए मंडला में जिला पंचायत चुनाव में लोग त्रिकोणीय संघर्ष की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन भाजपा ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से गठबंधन कर सबको चौंका दिया। वही इस दरमियान कांग्रेश चुनाव पर कहीं भी नजर नहीं आई।  भाजपा डॉ. संजय कुशराम को अध्यक्ष बनाने में कामयाब रही। वही अंदर से हुए गठबंधन से गोंगपा के इंजीनियर कमलेश तेकाम को उपाध्यक्ष बनाया गया।इस निर्वाचन में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के दामाद संजय कुशराम और भाजपा के बागी प्रत्याशी जगत मरावी मैदान में थे। संजय कुशराम को 9 और जगत मरावी को 7 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार संजय कुशराम 2 मतों से निर्वाचित घोषित हुए। उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की शकुन जंघेला को 7 और गोंगपा के कमलेश तेकाम को 9 मत प्राप्त हुए इस प्रकार कमलेश तेकाम उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

2

केंद्रीय मंत्री एवं मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते भी अपने दामाद को अध्यक्ष बनाने प्रयासरत थे। उसी बीच गोंगपा, भाजपा के बीच भी लगातार बातचीत चल रही थी । गोंगपा पद के लिए राजी कर भाजपा के लिए अध्यक्ष पद का रास्ता साफ करने में केंद्रीय मंत्री कुलस्ते के साथ प्रदेश संघठन की प्रमुख भूमिका रही है। जानकारी के अनुसार इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी का भी प्रयास रहा है।

जिला पंचायत के निर्वाचन एवं भाजपा के अध्यक्ष की जीत के साथ ही मंडला भाजपा कार्यालय में अनोखा दृश्य देखने को मिला जब भाजपा कार्यालय में कांग्रेस की सावित्री धूमकेतु तुलसी राम धूमकेतु और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जीते हुए सदस्य उपस्थित हुए लोगों ने यह दृश्य देखकर आश्चर्य व्यक्त किया।

profile-image

anil_jangre


" You have right to know the truth. News keeps you aware and you keep the society.
 Stay aware, keep awake.
 Stay connected with us. "