post image

भाजापा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा का 17 मार्च को मण्डला आगमन--प्रदेश महामंत्री, संभागप्रभारी राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार सहित लोकसभा प्रत्याशी कुलस्ते रहेंगे उपस्थित

न्यूजरूम समाचार मण्डलाः- लोकसभा चुनाव की तैयारियों को दृष्टिगत रखते हुए 17 मार्च को दोपहर 3 बजे भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा की उपस्थिति में जिला स्तरीय पार्टी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण की बैठक आयोजित की गयी है इस बैठक में प्रदेश महामंत्री जबलपुर संभाग प्रभारी राज्यसभा सांसद सुश्री कविता पाटीदार केंद्रीय राज्यमंत्री लोकसभा प्रत्याशी श्री फग्गनसिंह कुलस्ते बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार ने बताया कि इस बैठक मे समस्त सभी जिला पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य, सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच, नगरपालिका/नगरपरिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदगण, समस्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष/महामंत्री प्रकोष्ठों के जिला संयोजक, सभी मण्डल अध्यक्ष/महामंत्री, लोकसभा जिला प्रबंध समिति, लोकसभा प्रभारी, लोकसभा संयोजक, लोकसभा विस्तारक, विधानसभा प्रभारी, विस्तारक, संयोजक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, समस्त मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, बैठक में अपेक्षित रहेंगे। 

profile-image

anil_jangre


" You have right to know the truth. News keeps you aware and you keep the society.
 Stay aware, keep awake.
 Stay connected with us. "