अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, महिला कर्मचारियों को दिया गिफ्ट-- महिला कर्मियों को अतिरिक्त आकस्मिक मिलेगा सात दिवस अवकाश
न्यूजरूम समाचार नैनपुर मंडला --अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की महिला सरकारी कर्मचारियों को मुख्यमंत्री शिवराज ने स्पेशल गिफ्ट दिया है। मुख्यमंत्री चौहान ने आज घोषणा की है कि प्रदेश की सभी महिला कर्मचारियों को 7 दिन का अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश (CL) दिया जाएगा। जिसे वे अपनी जरूरत के मुताबिक इस्तेमाल कर सकेंगी। सीएम चौहान ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में बराबरी से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। लेकिन उनपर मातृत्व और घर संभालने की भी जिम्मेदारी है। ऐसे में उन्होंने महिला कर्मचारियों को 7 अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश(CL) देना तय किया है। महिला दिवस पर कक्षा 10वीं के बाद उच्च माध्यमिक एवं कॉलेज में बेटियों को वित्तीय साक्षरता हेतु पाठ पढाया जाएगा, जो महिला उन्मुखी होगा। इसमें कढ़ाई, हैंडलूम, पारंपरिक लोक कलाओं की ट्रेनिंग शामिल होगी। इसके अलावा प्रदेश की महिला हथकरघा व हस्तशिल्प कारीगरों को राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (NID) व नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) के माध्यम से आधुनिक डिजाइन और तकनीक की ट्रेनिंग भी दिलाई जाएगी।