राष्ट्रगौरव आचार्य प्रज्ञा सागर जी के सानिध्य में बाल संस्कार संपन्न-- 35 बच्चों का सामूहिक मुंडन संस्कार और गुरुकुल दीक्षा संपन्न
न्यूजरूम समाचार पिंडरई (मंडला )--आचार्य गुरुवर प्रज्ञासागर जी महाराज के मुखारविंद से ग्राम पिंडरई में चल रही श्रीराम कथा के दौरान भगवान श्री राम का गुरुकुल दीक्षा संस्कार स्वरूप आज पिंडरई में 35 बच्चों का सामूहिक रूप से मुंडन संस्कार हुआ उपरांत सभी बच्चों को हल्दी दूध स्नान कराया गया तत्पश्चात आचार्य गुरुवार प्रज्ञा सागर जी द्वारा वैदिक मंत्रोपचार से पूजन कर सभी को संकल्प के साथ संस्कार दीक्षा दी गई सभी बच्चे धोती दुपट्टा पहने थे इसके साथ ही 45 बालिकाओं का भी आज गुरु संस्कार दीक्षा माता-पिता की उपस्थिति में संपन्न हुई।
कथा समापन उपरांत सभी दीक्षित बच्चों ने नगर भ्रमण कर भिक्षा मांगी और ग्राम स्थित प्रत्येक घरों से सभी की झोली में क्रम से भिक्षा स्वरूप फल ,काजू, किशमिश ,मखाने , तरह-तरह के मिष्ठान इत्यादि प्रदाय किए गए मनमोहक दृश्य के साथ संपूर्ण ग्राम में धर्ममयी वातावरण देखा गया