गांव के खेत में दिखा तेंदुआ का बच्चा,लोगों मैं मचा हड़कंप-- भागने के दौरान तेंदुआ का टूटा दाँत,जीभ कटी
समाचार जबलपुर --जबलपुर के सिहोरा वनक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम इंद्राना गांव में सड़क के किनारे खेत में तेंदुए को देखा गया। जिसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा दी गई। तेंदुए की उम्र करीब 6 माह है। दरअसल खेत में देखने के बाद ग्रामीणों ने उसे भगाया जिसके कारण शायद खेत में छुप गया था। जिसके कारण उसका एक दांत भी टूट गया तथा जीभ भी कट गई। रेस्क्यू के दौरान शावक घबरा गया जिसका इलाज किया जा रहा है। सुबह करीब सवा 6 बजे ग्रामीणों के द्वारा शावक को भगाने का प्रयास किया गया। डर के कारण शावक खेत में छिप गया। जिसके बाद इंद्राना रेंज के करीब 6 रेंजर अपने वनरक्षकों के साथ मौके पर पहुंचे और तेंदुए के शावक को सूती साड़ी उड़ाकर पकड़ा। साथ ही पिछले पैर को बांधकर रेस्क्यू स्क्वाड को सूचना दी। जिसके बाद शावक काफी डर गया था। और उसके मुंह से खून निकल रहा था। जिसे प्राथमिक उपचार की आवश्यकता होने लगभग 9:30 बजे स्कूल ऑफ वाइल्डलाइफ फॉरेंसिक एंड हेल्थ कॉलेज लाया गया। जहां शावक का परीक्षण किया गया।परीक्षण के दौरान पाया गया कि शावक स्ट्रेस और एग्रेशन में है। उसके शरीर के सभी अंग का मुआयना भी किया गया। जहां शावक के ऊपरी जबड़े का दांत टूटा और उसकी जीभ भी कटी पाई गई। जिसका उपचार किया जा रहा है। हालाकि शावक की हालात में सुधार है। जिसे हालत ठीक होने के बाद वन विभाग को सौंप दिया जाएगा।