post image

*नारी शक्ति एक नई पहल संस्था संपर्क अधिकारी प्रशांत पटैल ने कहा कि महिलाओं के आत्मरक्षा के लिए जरूरी है कराटे*

      आजकल क्राइम बढ़ता जा रहा है, जिसमें सबसे ज्यादा लड़कियों और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के मामले सामने आते हैं। समाज में लड़कियों को कमजोर समझा जाता है और कई बार वे घरेलू हिंसा की शिकार भी होती हैं। कहा जाता है, कि वे अपनी रक्षा खुद नहीं कर सकती हैं और उन्हें किसी न किसी की जरूरत पड़ती ही है। मार्शल आर्ट एक ऐसी कला है, जिसमें आप फिट रहने के साथ-साथ अपनी सुरक्षा खुद कर सकती हैं। इस कला के माध्यम से आप छेड़छाड़ करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दे सकती हैं। लड़कियों के लिए बहुत जरूरी हो गया है, कि ऐसी अकल्पनीय स्थिति से बचने के लिए और आत्मसुरक्षा के लिए तैयार रहें। आत्मसुरक्षा आपको मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है, लेकिन कई लोगों को इसके बारे में सही जानकारी नहीं होती है। यहां हम आपको बताएंगे कि मार्शल आर्ट की कौन-सी फॉर्म आत्मरक्षा (Self Defence) के लिए बेस्ट मानी जाती हैं।

 

*कराटे*

आप लोगों को यह जानकर आश्चर्य होगा की मार्शल आर्ट में कराटे एक ऐसी शैली है, जिसमें सभी मूव्स खाली हाथ ही होते हैं। लेकिन यहाँ समझने वाली बात यह है, कि यह सभी मूव्स बहुत ही तेज और खतरनाक होते हैं। ज्ञात हो कि कराटे का अर्थ इंग्लिश में एम्प्टी हैंड होता है, मतलब ‘खाली हाथ’ इसलिए कराटे में सभी मूव्स खाली हाथ ही किये जाते हैं। कराटे में आपके हाथ पैर ही आपके हथियार होते हैं।

 

*कराटे सीखने से आपका शरीर सक्रिय रहता है।*

साथियो कराटे की शुरुआत एक आसान व्यायाम से होती है, जिसके कारण आपका शरीर लचीला और फुर्तीला बनता है, और आपके शरीर का आलस आपसे कोसों दूर चला जाता है, जिससे आपका शरीर दिनभर सक्रिय रहता है। यह मार्शल आर्ट की खासियत है, कि जो लोग मार्शल आर्ट में शामिल होते हैं, वह मार्शल आर्ट ना सीखने वालों के मुकाबले कहीं ज्यादा एक्टिव रहते हैं।

 

*कराटे सीखने से आपका शरीर स्वस्थ रहता है।*

कराटे में फ्लैक्सिबिलिटी बढ़ाने के लिए रेगुलर फुल बॉडी एक्सरसाइज की जाती है, जिसके कारण शरीर स्वस्थ तो रहता ही है, साथ ही आप के शरीर के सभी अंग प्रॉपर काम भी करते हैं, यह मार्शल आर्ट सीखने का एक बड़ा एडवांटेज है। कि जब आप मार्शल आर्ट में शामिल होते हैं, तो उसके तीन महीने बाद ही आपके अंदर काफी सुधार देखने को मिलता है।

*कराटे सीखने से शरीर बनता है सुडौल।*

अगर आप थोड़े हैल्दी हैं, या असमान्य कद काठी के हैं। या आपका वजन बढ़ रहा है, या आपका वजन बढ़ चूका है। और आप अपनी फिटनेस के लिए कोई रास्ता खोज रहे हैं। तो यकीन मानिये आप मार्शल आर्ट ज्वाइन कर सकते हैं। यह आपके लिए फिट रहने का सबसे सुखद और आसान तरीका साबित होगा। इन सब के अलावा कराटे सीखने के और भी कई फायदे हैं।

 

*जैसे*:-

1)कराटे सीखने से आप अपने अनचाहे वजन को कम कर सकते हैं।

2)कराटे सीखने से आप आत्म-रक्षा के लिए जागरूक होते हैं।

3)कराटे सीखने से होता है मजबूत तन और तेज दिमाग।

4)कराटे सीखने से आप अपनी और दूसरों की शारीरिक खतरे से सुरक्षा कर सकते हैं।

5)कराटे सीख कर आप अपने मानसिक तनाव को आसानी से दूर कर सकते हैं।

6)कराटे से होता है मजबूत भविष्य का निर्माण।

7)कराटे सीखने से शरीर की ग्रोथ अच्छी होती है।

8)कराटे सीखने से डाइजेशन बहुत अच्छा रहता है।

9)कराटे सीखने से लड़के और लड़कियाँ गुड लुकिंग दिखते हैं।

10)कराटे सीखने से शरीर की जॉइंट फ्लेक्सिबिलिटी में भी सुधार होता है।

11)कराटे सीखकर आप खुद को लम्बे समय तक जवान रख सकते हैं।

12)कराटे सीखकर आप अपने शरीर का संतुलन इम्प्रूव कर सकते हैं।

13)कराटे सीखने से आपका एनर्जी लेवल बढ़ता है।

14)कराटे का नियमित प्रशिक्षण लेने से आप कम बीमार पड़ते हैं।

कराटे सीखने से माइंड शार्प होता है।

15)कराटे शरीर की दुर्बलता को दूर करता है।

profile-image

prashant_patel


" You have right to know the truth. News keeps you aware and you keep the society.
 Stay aware, keep awake.
 Stay connected with us. "