post image

IPS आफिसर विवेक कुकरेले ने घटाया 43Kg वजन, शेयर की अपनी वेट लॉस जर्नी--138 किलोग्राम था उनका वजन-- इंस्टाग्राम पर फिटनेस की दी पूरी जानकारी

V1

जब जागो तभी सवेरा… यह बात आईपीएस ऑफिसर विवेक राज सिंह कुकरेले ने सच कर दिखाई। उन्होंने अपना वजन कम किया और दिखा दिया कि नामुमकिन तो कुछ है ही नहीं इस दुनिया में। चलिए आज आपको बताते हैं उनकी कहानी।

क्लास 8वीं में 88 किलो था वजन

आईपीएस विवेक ने अपने इंस्टा पेज पर फिटनेस यात्रा की सारी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कक्षा 8वीं में जब वो थे तो उनका वजन 88 किलो था। जब उन्होंने राष्ट्रीय पुलिस अकादमी ज्वाइन की तो उनका वेट 134 किलो था।

V2

ट्रेनिंग में भी हुआ था वजन कम

इसके बाद एनपीए ट्रेनिंग में उनका वजन 104 किलो रह गया। जो उनके लिए बड़ी बात थी। वो कहते हैं कि करियर के शुरुआती दिनों में उनकी पोस्टिंग बिहार के नक्सल एरिया में थी। यहां उनका वजन फिर से बढ़ गया और वो 138Kg के हो गए।

खाना बहुत पसंद है

उनका मानना है कि ज्यादा खाने की आदत वजन बढ़ाने के पीछे का कारण है। वो कहते हैं, ‘मैं फूडी हूं, बहुत खाता था मैं। खाना वेस्ट नहीं होना चाहिए यह ही मेरा मोटो होता था।’

कैसे आया बदलाव?

 इसके बाद उन्होंने वॉकिंग करना शुरू किया। वो ज्यादा चलने लगे। यह उनके जीवन का हिस्सा बन गया। इसके साथ-साथ उन्होंने अपनी डाइट भी प्लान की। वो हेल्दी खाना खाने लगे। जैसे-जैसे उनका वजन घटता गया उन्हें हिम्मत मिलती गई, वो और ज्यादा इसपर काम करने लगे।

V3

43 किलो घटा चुके

अभी तक वो डाइट और वॉकिंग के माध्यम से अपना 43 किलो वजन कम कर चुके हैं। वो कहते हैं कि अब वो अपनी बॉडी को ओर ज्यादा बेहतर शेप में देखते हैं।

इंस्टा पर लिखी दिल की बात

उनकी यह वजन घटाने की यात्रा लोगों को प्रेरित कर रही है। तो देखा दोस्तों… वॉक करो, वर्कआउट करो और उतना ही खाओ जितनी भूख है। ये बातें ही आईपीएस साहब की weight loss यात्रा का मूल मंत्र हैं।

profile-image

anil_jangre


" You have right to know the truth. News keeps you aware and you keep the society.
 Stay aware, keep awake.
 Stay connected with us. "

Comments


profile-image
Kiran

Very useful information