post image

3 दिन पहले केरल पहुंचा मानसून-- एमपी में मानसून 12 से 15 जून को आएगा; जानिए आपके राज्य और जिले में कब होगी बारिस

न्यूज़रूम समाचार--देश के लोगों को गर्मी से जल्द ही निजात मिल सकेगी। मानसून विभाग यानी IMD ने बताया है कि केरल में मानसून ने रविवार को दस्तक दे दी है। मानसून अमूमन देश में 1 जून को प्रवेश करता है, लेकिन इस बार यह 2 दिन पहले ही आ गया है। हालांकि, मौसम विभाग ने इस बार केरल में 27 मई को ही मानसून के आने की संभावना जताई है।मध्य प्रदेश में मानसून के 15 जून तक पहुंचने की संभावना है। भोपाल में इंदौर में यह 18 जून तक पहुंचेगा। राजस्थान में 20 जून तक आने की संभावना है।

जानिए आपके राज्य में कब आएगा मानसून मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने कहा कि केरल में मानसून छा गया है। एक हफ्ते तक मानसून की रफ्तार धीमी रहेगी, लेकिन 6 से 10 जून के बीच मानसून फिर रिकवर होगा। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में मानसून 15 जून तक दस्तक दे देगा। भोपाल और इंदौर में 18 जून तक आने की संभावना है। राजस्थान में मानसून के 20 जून तक मानसून के दस्तक देने की संभावना है।

profile-image

anil_jangre


" You have right to know the truth. News keeps you aware and you keep the society.
 Stay aware, keep awake.
 Stay connected with us. "