post image

'बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे' गाने से  प्रसिद्ध हुआ सहदेव दिर्डो  दुर्घटना में घायल-- प्रशासन करवा रहा बेहतर इलाज

न्यूजरूम समाचार--सुकमा के पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि दुर्घटना यहां शाम करीब साढ़े छह बजे शबरी नगर इलाके में हुई और दिर्डो के सिर में गंभीर चोट आई है, जब छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में वह मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिस पर वह पीछे बैठा था। जबकि मोटरसाइकिल चालक को मामूली चोटें आईं। दिर्डो ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।

शर्मा ने कहा कि लड़के को जिला अस्पताल ले जाया गया और प्रारंभिक उपचार के बाद उसे जगदलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही सुकमा के कलेक्टर विनीत नंदनवार व शर्मा ने जिला अस्पताल का दौरा कर उसका हालचाल जाना।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नंदनवार को दिर्डो को जल्द से जल्द सर्वोत्तम चिकित्सा सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया।रायपुर। मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में घायल बाल गायक सहदेव दिरदो को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए

मंत्री कवासी लखमा ने दूरभाष पर जाना सहदेव का हाल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम सबरी नगर में सड़क हादसे में घायल सुकमा के बाल गायक  सहदेव दिरदो को त्वरित रूप से बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश सुकमा कलेक्टर विनीत नंदनवार को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सहदेव दिरदो की दुर्घटना पर दुख जताते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। सोशल मीडिया पर बचपन का प्यार गाने से पूरे देश में बेहद पापुलर हुए सहदेव दिरदो की दुर्घटना पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने भी दुख जताया है। उन्होंने दूरभाष के जरिए सहदेव दिरदो के स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों को सहदेव का बेहतर इलाज करने के निर्देश भी दिए। सहदेव दिरदो के दुर्घटना ग्रस्त होने की खबर मिलते ही कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार उन्हें देखने जिला अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री एवं उद्योग मंत्री के निर्देश के अनुसार सहदेव दिरदो को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज जगदलपुर ले जाया जा रहा है। गौरतलब है कि आज शाम को सुकमा के सबरी नगर में सड़क दुर्घटना के कारण सहदेव दिरदो के सिर में चोट आयी है।

profile-image

anil_jangre


" You have right to know the truth. News keeps you aware and you keep the society.
 Stay aware, keep awake.
 Stay connected with us. "