मंडला जिले के, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं उप सरपंच के निर्वाचन के लिए कार्यक्रम निर्धारित
न्यूजरूम समाचार मण्डला 19 जुलाई 2022-- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष एवं उप सरपंच के निर्वाचन के लिए सम्मिलन आयोजित करने कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जारी कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत के उपसरपंच के निर्वाचन के लिए सम्मिलन प्रथम चरण में बिछिया, मवई, नैनपुर जनपदों के लिए 24 जुलाई 2022 दिन रविवार, द्वितीय चरण में घुघरी, मोहगांव, मंडला जनपदों के लिए 25 जुलाई 2022 दिन सोमवार तथा तृतीय चरण में नारायणगंज, निवास, बीजाडांडी जनपदों के लिए 26 जुलाई 2022 दिन मंगलवार निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार जनपद पंचायत के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए सम्मिलन प्रथम चरण में बिछिया, मवई, नैनपुर, घुघरी तथा मोहगांव जनपदों के लिए 27 जुलाई 2022 दिन बुधवार एवं द्वितीय चरण में मंडला, नारायणगंज, निवास तथा बीजाडांडी जनपदों के लिए 28 जुलाई 2022 दिन गुरूवार निर्धारित किया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए सम्मिलन 29 जुलाई 2022 दिन शुक्रवार को निर्धारित किया गया है।