केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की बेटी हुई घायल-- पेड़ से टकराया उनका चोपहिया वाहन, एयरबैग ने बचाई जान
न्यूज़रूम समाचार मंडला-- गुरुवार को केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की बेटी मंडला से जबलपुर डुमना एयरपोर्ट चौपहिया वाहन से जा रही थी। इसी दौरान चौपहिया वाहन अनियंत्रित हो गया और एक पेड़ से टकरा गया। इस हादसें में केंद्रीय मंत्री की बेटी समेत 4 अन्य लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे में घायलों को जबलपुर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर सही समय पर चौपहिया वाहन के एयर बैग नहीं खुलते तो एक बड़ी दुर्घटना घट सकती थी ।बताया गया कि इस हादसे में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की बेटी को चोटें आई है, वाहन में सवार अन्य लोगों भी चोटिल हुए है। लेकिन बहुत ज्यादा गंभीर चोटें नहीं है। दुर्घटना होते ही गाड़ी में लगे एयरवेग खुल गए नहीं तो ज्यादा नुकसान होने की आशंका थी। दुर्घटना में घायल हुए लोगों का इलाज अभी एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है। घटना के बाद खमरिया थाना पुलिस ने कार को जप्त कर इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। इस घटना की सूचना केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को दी गई। वाहन काफी क्षतिग्रस्त हो गया है।