post image

नैनपुर में किसके सिर सजेगा  जनपद पंचायत नैनपुर अध्यक्ष का ताज--जनपद उपाध्यक्ष के लिए भी होगा आज चुनाव

1

न्यूजरूम समाचार नैनपुर*--आज बुधवार 27 जुलाई को होने जा रहे  नैनपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर भाजपा कांग्रेस दोनों पार्टियां अपनी अपनी जीत की दावेदार कर रहे हैं। वही पूर्व में जनपद पंचायत नैनपुर में अध्यक्ष रही ओमवती उइके जो मंडला जिले के वर्तमान विधायक देव सिंह सैयाम की बेटी है। वहीं दूसरी ओर पूर्व में जनपद पंचायत अध्यक्ष के चुनाव मैं अपनी किस्मत आजमाने वाले रंजीत उइके की पत्नी श्रीमती निशा उइके को मैदान में  उतारा है। पिछले लगातार दो पंचवर्षीय में देव सिंह सैयाम की बेटी ओमवती उइके और दमाद चैनसिग उइके दोनों पांच पांच साल नैनपुर जनपद पंचायत में अध्यक्ष रह चुके हैं। इस बार का गणित कुछ और है।  इस चुनाव में जीत कर आए नवनिर्वाचित 23 जनपद पंचायत सदस्य चुने गए हैं जिसमें 11 कांग्रेश के हैं। बीजेपी के 7 गोंडवाना के 4 जनपद सदस्य जीत कर आए हैं। निर्दलीय का 1 सदस्य जो अध्यक्ष बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस गणित के हिसाब से जनपद पंचायत में कांग्रेस का अध्यक्ष बनना चाहिए। लेकिन भाजपा की रणनीति अलग समझ में आ रही है। भाजपा पूरी ताकत लगाए हुए हैं अपना अध्यक्ष बनाने के लिए। लगातार कई बैठकों का दौर भी चालू हो चुका है। जिसमें दोनों पार्टी की भूमिका बिल्कुल खत्म नजर आ रही है। और व्यक्तिगत प्रयासों से जनपद अध्यक्ष नैनपुर के लिए ओमवती का चुनाव लगभग तय माना जा रहा है। इसमें सबसे बड़ी भूमिका मंडला विधायक देवसिंह सैयाम जो लगातार अपनी बेटी को अध्यक्ष बनाने के लिए प्रयासरत नजर आ रहे हैं। वहीं काग्रेस के रंजीत उईके अपनी पत्नी निशा उईके को अध्यक्ष बनाने के लिए लगातार जोरदार प्रयास कर रहे हैं। और उनका कहना है कि वे अपनी पत्नी को अध्यक्ष बना लेंगे। लेकिन ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। जहां कांग्रेस पार्टी का बिखराव और व्यक्तिगत प्रयासों से परिणाम कुछ अलग ही आने की संभावना दिख रही है। वही जनपद पंचायत उपाध्यक्ष नैनपुर का चुनाव अमरेंद्र राजपूत के रूप में भी देखा जा रहा है। वही उनके खिलाफ कोई तगड़ा प्रतिद्वंदी नजर नहीं आ रहा है। जिन्होंने परिणाम आने के बाद से ही अपने उम्मीदवारी को घोषित कर दिया है। और लगातार इस पद को पाने के लिए प्रयासरत हैं। अध्यक्ष पद के लिए भा जा पा का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। कांग्रेस और भाजपा दोनों अपने अध्यक्ष बनाने का प्रयास कर रहे हैं। ये अभी कयास लगाए जा रहे हैं यह तो आज 27 तारीख को वोटिंग के बाद ही पता चलेगा कि अध्यक्ष कांग्रेश का बनता है या भाजपा का बनेगा।

profile-image

anil_jangre


" You have right to know the truth. News keeps you aware and you keep the society.
 Stay aware, keep awake.
 Stay connected with us. "