रजत सकलेचा होंगे मंडला के पुलिस कप्तान --जल्द संभालेंगे पुलिस कप्तान का पदभार, श्रीमती निवेदिता नायडू आईपीएस का भी मंडला सेनानी 35 वाहिनी विसबल में हुआ ट्रांसफर
न्यूज़रूम समाचार मंडला --2016 बैच के IPS अधिकारी रजत सकलेचा मंडला पुलिस अधीक्षक के रूप में जल्दी मण्डला पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार संभालेंगे। भोपाल पुलिस मुख्यालय से जारी पत्र से जानकारी प्राप्त हुई है।अपने स्कूली शिक्षा काल में केंद्रीय विद्यालय रतलाम में पढ़ते हुए रजत सकलेचा जी ने प्रशासनिक अधिकारी बनने की ठानी थी। बाहरवीं में 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने के बाद उन्होंने इंदौर से सिविल इंजीनियरिंग की परीक्षा 2012 में उत्तीर्ण की। फिर दिल्ली में रहकर प्रशासनिक सेवाओं की तैयारियों में व्यस्त हो गए। 2013 में पहले प्रयास में ही UPSC के Mains तक पहुँच गए। दूसरा प्रयास 2014 में किया और इंटरव्यू में पहुंचकर CISF में सहायक कमांडेंट के लिए चयनित हो गए। लेकिन उनके मन मे कुछ और ही चल रहा था। उन्होंने 2015 में तीसरा प्रयास किया और 2016 में आये परिणाम में वे IPS बन गए और अपने दादा का स्वप्न सार्थक किया। हैदराबाद में प्रशिक्षण लिया और मध्यप्रदेश कैडर में जाना पसंद किया। अपनी प्रथम नियुक्ति में वे उज्जैन जिले के बिरलाग्राम थाना में प्रशिक्षु थाना प्रभारी बनें। फिर ग्वालियर में इंदरगंज CSP नियुक्त हुए। जहाँ उन्होंने एक बलवे को नियंत्रित करने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। उसके पश्चात फरवरी 2020 से वे भोपाल के ज़ोन 01 में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे थे। और अब जल्द मंडला में पुलिस अधीक्षक के रूप में अपना कार्यभार संभालेंगे । रजत सकलेचा जी की पत्नी निवेदिता जी मध्य प्रदेश कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं। उनका भी ट्रांसफर मंडला सेनानी 35 वाहिनी बिसवन मंडला में हुआ है। ईश्वर आपके पिताजी एक वरिष्ठ बैंक अधिकारी हैं।